पराग स्त्रीकेसर संकर्षण

पराग स्त्रीकेसर संकर्षण (Pollen Pistil Interaction Hindi)

परागकण की पहचान (Identification of pollen)

जब परागकण परागण के द्वारा वतिकाग्र पर पहुँच जाते है। तो परागकण व वतिकाग्र के रासायनिक घटकों के मध्य परस्पर क्रिया द्वारा यह सुनिश्चित किया जाता है, कि वतिकाग्र पर पहुँचने वाला परागकण ठीक उसी जाती का है। क्योंकि परागण के द्वारा गलत प्रकार के परागकण (दूसरी पादप जाति का) भी उसी वतिकाग्र पर आ जाते है।

स्त्रीकेसर में परागकण की पहचान करने की क्षमता होती है। की पराग गलत है, या सही प्रकार का है।

यदि पराग सही प्रकार का होता है तो परागकण में अंकुरण होने लगता है।

यदि परागकण गलत प्रकार का होता है, तो स्त्रीकेसर द्वारा पराग की अस्वीकृति किया जाता है जिससे परागकण में अंकुरण नहीं हो पाता परागकण की पहचान करने के पश्चात परागनलिका (Pollen Tube) का निर्माण होता है।

परागनलिका (Pollen Tube) रसायनानुवर्न के द्वारा बीजांड की ओर जाती है।

परागकण का अंकुरण (Germination of Pollen grain)

परागकण की जनन कोशिका में समसूत्री विभाजन के द्वारा दो नर युग्मकों का निर्माण होता है तथा जनन छिद (germ pores) में से होते हुई एक परागनलिका (Pollen Tube) का निर्माण होता है।

परागनलिका का बीजांड में प्रवेश (Entry of pollen tube in ovule)

एक परागनलिका (Pollen Tube) में दो नर युग्मक होते है। जिनका निर्माण जनन कोशिका द्वारा होता है।

परागनलिका वर्तिका से होते हुए अंडाशय तक जाती है। तथा अंडाशय में पहुँचने के पश्चात बीजांड में प्रवेश करती है। यह प्रवेश तीन प्रकार से होता हैं–

निभागी प्रवेश (chalaogamy)

परागनलिका (Pollen Tube) बीजांड में निभाग में से होकर प्रवेश करती है।

अंडद्वारी / बीजांडद्वारी प्रवेश (porogamy)

परागनलिका (Pollen Tube) का बीजांड में पवेश बीजांड द्वार में से होता है।

उदाहरण betula, casurina .

अध्यावरणी प्रवेश (mesogamy)

परागनलिका का बीजांड में का प्रवेश अध्यावरण में से होता है।

उदाहरण cucurbita and populus

पराग स्त्रीकेसर संकर्षण, Pollen Pistil Interaction , परागकण का अंकुरण, Germination of Pollen grain hindi

परागनलिका का भूर्ण कोष में प्रवेश (Entry of pollen tube in embryo sac)

परागनलिका का प्रवेश बीजांड में प्रवेश कैसा भी हो परन्तु भूर्णकोष में वह बीजांडद्वार से ही प्रवेश करती है।

बीजांडद्वारी सिरे पर उपस्थित तन्तुरुपी समुच्चय (filliform apparatus) पराग नलिका के प्रवेश को दिशा निर्देशित करती है।
तन्तुमय समुच्चय के माध्यम से परागनलिका  एक सहाय कोशिका में प्रविष्ट करती है।

परागनलिका जब भूर्णकोष में प्रवेश कर जाती है तो यह भूर्णकोष के मध्य में पहुँच कर नर युग्मकों को मुक्त करती है।
उपरोक्त वर्णत सभी प्रक्रम (पराग की पहचान, अंकुरण, परागनलिका का बीजांड व भूर्णकोष में प्रवेश) पराग स्त्रीकेसर संकर्षण (Pollen Pistil Interaction) कहलाता है।

Important Questions

  1. प्रश्न: परागकण की पहचान (Identification of pollen) में स्त्रीकेसर की भूमिका क्या होती है?
    उत्तर: स्त्रीकेसर परागकण की पहचान कर सकता है और यह सुनिश्चित करता है कि वर्तिकाग्र पर पहुँचने वाला परागकण सही प्रकार का है या नहीं। यदि परागकण गलत प्रकार का होता है, तो स्त्रीकेसर उसे अस्वीकार कर देता है और अंकुरण नहीं होने देता।
  2. प्रश्न: परागनलिका (Pollen Tube) का निर्माण कब होता है?
    उत्तर: जब परागकण की पहचान की जाती है और वह सही प्रकार का होता है, तो परागकण में अंकुरण होकर परागनलिका का निर्माण होता है, जो बीजांड की ओर बढ़ती है।
  3. प्रश्न: परागनलिका (Pollen Tube) के बीजांड में प्रवेश के कौन-कौन से प्रकार हैं?
    उत्तर: परागनलिका के बीजांड में प्रवेश के तीन प्रकार हैं:

    • निभागी प्रवेश (Chalazogamy) – बीजांड के निभाग से
    • बीजांडद्वारी प्रवेश (Porogamy) – बीजांड द्वार से
    • अध्यावरणी प्रवेश (Mesogamy) – बीजांड के अध्यावरण से
  4. प्रश्न: भूर्णकोष में परागनलिका का प्रवेश किस प्रकार होता है?
    उत्तर: परागनलिका बीजांड में किसी भी प्रकार से प्रवेश कर सकती है, लेकिन भूर्णकोष में वह बीजांडद्वार से ही प्रवेश करती है, और तन्तुरूपी समुच्चय के निर्देश से सहाय कोशिका में प्रविष्ट होती है।
  5. प्रश्न: पराग स्त्रीकेसर संकर्षण (Pollen Pistil Interaction) में कौन-कौन से प्रक्रम शामिल होते हैं?
    उत्तर: पराग स्त्रीकेसर संकर्षण में परागकण की पहचान, परागकण का अंकुरण, और परागनलिका का बीजांड एवं भूर्णकोष में प्रवेश शामिल होते हैं।

References –

  1. Biology Notes in Hindi
  2. https://link.springer.com/chapter/10.1007/978-981-15-4210-7_4#:~:text=Pollen%2Dpistil%20interaction%20covers%20the,tube%20growth%20in%20the%20style.
  3. https://academic.oup.com/plphys/article/173/1/79/6116063

 

 

ऑनलाइन लेक्चर वीडियो


Keywords पराग स्त्रीकेसर संकर्षण, Pollen Pistil Interaction Hindi , परागकण का अंकुरण, Germination of Pollen grain hindi
If you like this post and want to help us, please share it on social media like Facebook, Whatsapp, Twitter, etc.

Hamid Ali
We will be happy to hear your thoughts

Leave a reply

Aliscience
Logo
Compare items
  • Total (0)
Compare
0
Shopping cart