Question Set 1

  1. कौनसे आनुवांशिक विकार में 23 वे गुणसूत्र की त्रिसूत्रता हो जाती है? 1
  2. रॉयल डिजीज किसे कहते है? 1
  3. HIV वायरस का उत्पादन करने वाली फैक्टरी के रूप में कौनसी कोशिका कार्य करने लग जाती हैं? 1
  4. कौनसा ट्यूमर अधिक घातक होता है? 1
  5. अपरदहारी किसे कहते है? 1
  6. बहुजीनी वंशागती किसे कहते है? 1
  7. मटर के दो पौधों में पर परागण करवाया गया तो संतति में 183 पौधे उत्पन्न होते हैं, जिनमें से 94 पौधे लंबे तथा 89 पौधे बौने हैं, तो दोनों जनको का जीनोटाइप क्या होगा? 1
  8. ऑटोसोमल जीन उत्परिवर्तन का एक उदाहरण बताइए। 1
  9. यदि कोई द्विगुणित जीन 6 स्थलों के लिए विषमयुग्मजी है, तो इससे कितने प्रकार के युग्मकों का निर्माण होगा? 1
  10. विश्व एड्स दिवस कब मनाया जाता है? 1
  11. मिलान कीजिए- 2
    कॉलम A                                                     कॉलम B
    A) विभ्रम                                             i) कोकाएल्केलॉइड
    B) विशिष्ट प्रतिरक्षा                                 ii) भांग
    C) मल्टीपल स्क्लिरॉसिस                         iii) केंसर
    D) मेरीजुआना                                       iv) टाइफाइड
    E) प्रतिविषाणु प्रोटीन                               v) डिप्थीरिया
    F) विडाल                                              vi) यकृत
    G) ओन्कोजीन                                        vii) इन्टरफेरोन
    H) स्पोरोजोइट                                        viii) फेगोसाइट
    x) स्वप्रतिरक्षा रोग
  12. मछली के अलावा उन जलीय जंतुओं का नाम बताइए जिनका पालन मत्स्यकी में किया जाता है। 2
  13. A) अंतर विशिष्ट संकरण से उत्पादित किसी एक जंतु नस्ल का नाम बताइए।
    B) मुर्गी की किन्हीं चार नस्लों का नाम लिखिए। 1+1 = 2
  14. A) हरे पादप कौनसा पोषण स्तर है?
    B ) लिटर या कर्कट क्या है? 1+1 = 2
  15. अपघटन के चरण लिखिए। 2
  16. नाम बताइए- 3
    A) वह पिरामिड जो हमेशा सीधा होता है।
    B) वह जीव जो किसी तुरंत ठंडे लावा पर सर्वप्रथम आकर रहना प्रारम्भ करते है। C) वह खाद्य श्रृंखला को मृत कार्बनिक पदार्थ से शुरू होती है।
  17. भारत में विकसित फसली पादपों के किन्ही छः संकर किस्मों का नाम बताइए । 3
  18. पादप प्रजनन में काम वाले विभिन्न चरणों का केवल नाम लिखिए। 3
  19. विषमयुग्मजी पीले बीज विषमयुग्मजी लंबे पौधों का संकरण हरे बीज वाले विषमयुग्मजी लंबे पौधों से करवाने पर निम्न में से किस प्रकार के फिनोटाइप की आशा संतती में की जा सकती है? तथा उनका अनुपात क्या होगा?
    A) लंबे- हरे B) बौने- हरे 3
  20. प्राथमिक तथा द्वितीयक उत्पादकता में क्या अंतर है। उत्पादकता की इकाई क्या है? शुद्ध प्राथमिक उत्पादकता तथा सकल प्राथमिक उत्पादकता में क्या अंतर है। 4
  21. निम्नलिखित रोगों के एक-एक प्रमुख लक्षण तथा संचरण का प्रकार लिखिए। 4
    A) मलेरिया
    B) टाइफाइड
    C) अमीबिएसिस
    D) दाद

We will be happy to hear your thoughts

Leave a reply

Aliscience
Logo
Shopping cart