आर्थिक वनस्पति विज्ञान (Economic Botany) से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य Oil fibers spices and medicine producing plants in Hindi तेल, रेशे, मसाले तथा औषधी उत्पादक पादपों तेल उत्पादक पादप सरसों (Mustard) सरसों का वैज्ञानिक नाम बताईये? Ans. ब्रेसिका नेपस, ब्रेसिका कम्पेस्ट्रिस सरसों कौनसे कुल का पादप है? Ans. ब्रेसिकेसी, क्रुसिफेरी सरसों के तेल में तीखी गंध का क्या कारण है? Ans. एलील आइसोथायोसाइनेट सरसों के तेल में कौन-कौन से वसीय अम्ल पाए जाते हैं? Ans. एरुसिक अम्ल, ऑलिक अम्ल तथा पोमिटिक अम्ल सरसों की उन्नत किस्मों का नाम बताइए? Ans. पूसा कल्याणी, दुर्गा मणि, वरुणा, RH-30 तथा PM-11 मूंगफली (Peanut) मूंगफली का वैज्ञानिक नाम बताईये? Ans. एरेकिस हाइपोजिया मूंगफली कौनसे कुल का पादप है? Ans. लेग्युमिनेसी (पेपिलियोनेटी) मूंगफली में किस प्रकार का फल होता है? Ans. लोमेंटम मूंगफली की उत्तम किस्म का नाम बताइए? Ans. चन्द्रा, गिरनार, RS-1, RSB-87 नारियल (Coconut) नारियल का वैज्ञानिक नाम बताईये? Ans. कोकोस न्युसीफेरा नारियल कौनसे कुल का पादप है? Ans. एरिकेसी (पामी) नारियल के पादप में किस प्रकार का पुष्पक्रम पाया जाता है? Ans. सयुंक्त स्पेडिक्स नारियल के पादप में किस प्रकार का फल होता है? Ans. अष्टिल (डरुप) नारियल की उन्नत किस्मों का नाम बताइए? Ans. आनन्दगंगा, चन्द्रलक्ष्य, अंडमान साधारण पुनेक क्या है? Ans. नारियल से तेल निकलने के बाद बनी खली नारियल का कौन सा भाग खाने योग्य होता है? Ans. भ्रूणपोष अरण्डी (Caster) अरण्डी का वैज्ञानिक नाम बताईये? Ans. रिसिनस कोम्यूनिस अरण्डी कौनसे कुल का पादप है? Ans. युफोर्बीएसी अरण्डी में किस प्रकार का फल होता है? Ans. रेग्मा अरण्डी के तेल में कौन सा वसीय अम्ल अधिक मात्रा में पाया जाता है? Ans. रिसिनोलिक अम्ल Oil fibers spices and medicine producing plants in Hindi आर्थिक वनस्पति विज्ञान (Economic Botany) से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य रेशे उत्पादक पादप मुंज (Munj) मुंज का वैज्ञानिक नाम बताईये? Ans. एरियेंथस मुंजा, सैकेरम मुंजा मुंज कौनसे कुल का पादप है? Ans. ग्रेमिनी (पोएसी) मुंज के कौनसे भाग से रेशे प्राप्त किए जाते हैं? Ans. पत्तियों से सन या सनई (Hemp) सन का वैज्ञानिक नाम बताईये? Ans. क्रोटोलेरिया ज्युन्सिया सन कौनसे कुल का पादप है? Ans. लेग्युमिनेसी (पेपिलियोनेटी) सन या सनई के कौनसे भाग से रेशे प्राप्त किए जाते हैं? Ans. तने से बास्ट रेशे कपास (Cotton) कपास का वैज्ञानिक नाम बताईये? Ans. गोसिपियम जाति कपास कौनसे कुल का पादप है? Ans. माल्वेसी कपास के कौन से भाग से रेशे से प्राप्त किए जाते हैं? Ans. बीज के बाह्य बीजचोल टेस्टा से कपास के व्यापारिक रेशे तथा छोटे रेशों को क्या कहते है? Ans. व्यापारिक रेशों को लिन्ट या स्टेपल तथा छोटे रेशों कपास के बीजों से प्राप्त तेल क्या कहलाता है? Ans. बिनौला तेल कपास के तरुण फल को क्या कहते हैं? Ans. डोडी या बोल कपास में किस प्रकार का फल लगता है? Ans. विदारक सम्पुटिका (कैप्सूल) कपास की उन्नत किस्मों का नाम बताइए? Ans. सुजाता, महालक्ष्मी, वराहलक्ष्मी जुट (Jute) जुट का वैज्ञानिक नाम बताईये? Ans. कोरकोरस कैप्सुलरिस जुट कौनसे कुल का पादप है? Ans. माल्वेसी जुट के कौनसे भाग से रेशे प्राप्त किए जाते हैं? Ans. तने से बास्ट रेशे पटसन (jute) पटसन का वैज्ञानिक नाम बताईये? Ans. कोरकोरस ओलिटोरियस पटसन कौनसे कुल का पादप है? Ans. माल्वेसी पटसन के कौन से भाग से कैसे प्राप्त किए जाते हैं? Ans. तने से बास्ट रेशे मसाले उत्पादक पादप लौंग (Clove) लौंग का वैज्ञानिक नाम बताईये? Ans. सीजीयम एरोमेटिकम लौंग कौनसे कुल का पादप है? Ans. मिर्टेसी लौंग में तीव्र गंध किसकी उपस्थिति के कारण आती है? Ans. युजिनोल की उपस्थिति के कारण लौंग के पादप के कौन से भाग से तेल निकाला जाता है? Ans. पुष्प कलिकाओं से लौंग के पादप के कौन से भाग का उपयोग किया जाता है? Ans. पुष्प कलिकाओं का काली मिर्च (Black pepper) काली मिर्च का वैज्ञानिक नाम बताईये? Ans. पाइपर नाइग्रम काली मिर्च कौनसे कुल का पादप है? Ans. पाइपिरेसी कुल काली मिर्च में किस प्रकार का पुष्पक्रम पाया जाता है? Ans. कैटकिन काली मिर्च में गंध एवं चरपरा स्वाद किसके कारण आता है? Ans. गंध पाइपिन तथा स्वाद एल्केलॉइड पाइपेरिन के कारण काली मिर्च किस प्रकार का फल है? Ans. अष्टिल (डरुप) Oil fibers spices and medicine producing plants in Hindi आर्थिक वनस्पति विज्ञान (Economic Botany) से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य हल्दी (Turmeric) हल्दी का वैज्ञानिक नाम बताईये? Ans. कुरकुमा लौंगा हल्दी कौनसे कुल का पादप है? Ans. जिन्जीबिरेसी हल्दी में पीला रंग कौन से वर्णक के कारण होता है? Ans. कुरकुमिन हल्दी की गंध कौन से रसायनों के कारण आती है? Ans. जिन्जीबेरिन, सेसक्विटरपिन हल्दी में किस प्रकार का पुष्पक्रम व फल होता है? Ans. स्पाइक तथा सम्पुटिका (कैप्सूल) लाल मिर्च (Chillies) लाल मिर्च का वैज्ञानिक नाम बताईये? Ans. कैप्सिकम एनुलिन लाल मिर्च कौनसे कुल का पादप है? Ans. सोलेनेसी लाल मिर्च का लाल रंग कौन से वर्णको की उपस्थिति के कारण होता है? Ans. कैप्सेनुहीन, केरोटिन, कैप्सोरुबिन लाल मिर्च का तीखापन कौन से रसायनों की उपस्थिति के कारण होता है? Ans. कैप्सेइसीन सौंफ (Fennel) सौंफ का वैज्ञानिक नाम बताईये? Ans. फोनीकुलम वल्गरी सौंफ कौनसे कुल का पादप है? Ans. एपिएसी (अम्बेलीफेरी) सौंफ का फल किस प्रकार का होता है? Ans. साइजोकार्पिक (भिदुर), किमोकार्प सौंफ में रुचिकर गंध कौन से रसायनों की उपस्थिति के कारण आती है? Ans. एनीथोल तथा फेनचोन सौंफ में पुष्पक्रम किस प्रकार का होता है? Ans. सयुंक्त छत्रक धनिया (Coriander) धनिए का वैज्ञानिक नाम बताईये? Ans. कोरिएन्ड्रम सेटाइवम धनिए कौनसे कुल का पादप है? Ans. एपिएसी (अम्बेलीफेरी) धनिए में पुष्पक्रम व फल का प्रकार बताइए? Ans. सयुंक्त छत्रक एवं किमोकार्प धनिए में सुगंध आने का क्या कारण है? Ans. कोरिएन्ड्रोल रसायन जीरा (Cumin) जीरे का वैज्ञानिक नाम बताईये? Ans. क्यूमिनम साइमिनम जीरे कौनसे कुल का पादप है? Ans. एपिएसी (अम्बेलीफेरी) जीरे में पुष्पक्रम व फल का प्रकार बताइए? Ans. सयुंक्त छत्रक एवं किमोकार्प जीरे में सुगंध आने का क्या कारण है? Ans. क्युमिनेल्डिहाइड अजवाइन (Lovage) अजवाइन का वैज्ञानिक नाम बताईये? Ans. ट्रेकीस्पर्मम एमी अजवाइन कौनसे कुल का पादप है? Ans. एपिएसी (अम्बेलीफेरी) अजवाइन में पुष्पक्रम एवं फल का प्रकार बताइए? Ans. सयुंक्त छत्रक एवं किमोकार्प थाईमॉल नामक सगंध तेल किससे प्राप्त किया जाता है? Ans. अजवाइन से औषधि उत्पादक पादप सर्पगंधा (Serpent wood) सर्पगंधा का वैज्ञानिक नाम बताईये? Ans. राउवोल्फिया सर्पेन्टाइना सर्पगंधा कौनसे कुल का पादप है? Ans. एपोसाइनेसी सर्पगंधा के कौन से भाग का उपयोग किया जाता है?Ans. मूल तथा मूल की छाल सर्पगंधा में कौन सा एल्केलॉइड सर्वाधिक मात्रा में पाया जाता है? Ans. रेसरपिन सर्पगंधा का औषधीय उपयोग क्या है? Ans. इस पादप की मूल का उपयोग मानसिक रोग, अनिंद्रा, मिर्गी आना उच्च रक्तचाप आदि के उपचार में किया जाता है इसे पागल की दवा भी कहते हैं अफीम (Opium) अफीम का वैज्ञानिक नाम बताईये? Ans. पैपेवर सोम्नीफेरम अफीम कौनसे कुल का पादप है? Ans. पैपेविरेसी अफीम पादप के कौन से भाग से अफीम प्राप्त की जाती है? Ans. फलों के लेटेक्स से अफीम में पाए जाने वाले एल्केलॉइड का नाम बताइए? Ans. मॉर्फिन, कोडिन, थिबेन, पैपेवेरीन, सोम्नीफेरिन, ऑपियानिन अफीम का बीज क्या कहलाता है? Ans. पोस्तदाना या खसखस हेरोइन का रासायनिक नाम क्या है? Ans. डाई एसिटिल मोर्फिन सिनकोना (Chincona) सिनकोनाका वैज्ञानिक नाम बताईये? Ans. सिनकोना ऑफिसिनेलिस सिनकोना कौन से कुल का पादप है? Ans. रूबिएसी सिनकोना के कौन से भाग का उपयोग किया जाता है? Ans. इसका मूल तथा शुष्क छाल का सिनकोना के पादप से कौनसी औषधि प्राप्त की जाती है तथा उसका उपयोग क्या है? Ans. कुनैन, जिसका उपयोग मलेरिया के उपचार में किया जाता है सिनकोना की छाल में कौन-कौन से एल्केलोइड पाए जाते हैं? Ans. कुनैन, क्विनिडीन, सिन्कोनिन, हाइड्राक्वीनोन हींग (Heeng) हींग वानस्पतिक नाम क्या है? Ans. फेरुला असाफिटीडा हींग पादप के कुल का नाम क्या है? Ans. एपिएसी (अम्बेलीफेरी) हींग किस प्रकार प्राप्त की जाती है? Ans. जड़ से निकलने वाले रेजिन से हींग की गंध तथा स्वाद का क्या कारण है? Ans. गंध – पाईनिन स्वाद- फेरुकिल अम्ल इन्हें भी पढ़े जनन – अलैंगिक तथा लैंगिक जनन शुक्राणु की संरचना एवं प्रकार तथा वीर्य घातक जीन : प्रभावी और अप्रभावी घातक जीन बाहरी कड़ियाँ Our Youtube channel - Aliscience वेबसाइट बनाना सीखिए - https://aliseotools.com/ Oil fibers spices and medicine producing plants in Hindi लेक्चर वीडियो [rh_get_post_thumbnails video=1 height=200 justify=1] आर्थिक वनस्पति विज्ञान (Economic Botany) से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य Oil fibers spices and medicine producing plants in Hindi