Chapter 9 Biotechnology Principles and Processes Revision Questions
1. आधुनिक जैव प्रौद्योगिकी के विकास में दो प्रमुख तकनीकें कौन सी हैं?
2. जीव रासायनिक इंजीनियरिंग प्रक्रिया में किसका उपयोग किया जाता है?
3. जैव प्रौद्योगिकी उत्पादों जैसे एंटीबायोटिक का निर्माण किस तकनीक से होता है?
4. आनुवांशिक सूचना किस रूप में संग्रहित होती है?
5. किस प्रक्रिया से किसी जीव में बाहरी डीएनए जोड़ा जाता है?
6. पुनर्योगज डीएनए का निर्माण सबसे पहले किसने किया था?
7. पहले पुनर्योगज डीएनए का निर्माण किस जीव में किया गया था?
8. विदेशी डीएनए को जोड़ने के लिए किस एंजाइम की आवश्यकता होती है?
9. डीएनए के विशिष्ट अनुक्रम को काटने वाले एंजाइम का नाम क्या है?
10. पुनर्योगज डीएनए को कोशिका में पहुँचाने के लिए प्रयुक्त माध्यम क्या कहलाता है?
11. प्रतिबंध एंजाइम को सबसे पहले किसने खोजा था?
12. प्रतिबंध एंजाइम को सबसे पहले किस जीव में पाया गया था?
13. सर्वप्रथम प्राप्त प्रतिबंध एंजाइम का नाम क्या है?
14. प्रतिबंध एंजाइम किस प्रकार के अनुक्रम को पहचानता है? उदाहरण भी लिखों
15. वह एंजाइम जो डीएनए को काटता है, क्या कहलाता है?
16. अभी तक कितने रेस्ट्रिक्शन एंजाइम जीवाणुओं से पृथक किया जा चुके हैं।
17. डीएनए के टुकड़ों को पृथक करने की विधि क्या कहलाती है?
18. डीएनए अणु किस प्रकार का आवेश रखता है?
19. डीएनए टुकड़े जेल में किस दिशा में चलते हैं?
20. जेल इलेक्ट्रोफोरोसिस में कौन-सा माध्यम प्रयुक्त होता है?
21. इलेक्ट्रोफोरोसिस में डीएनए खंडों को देखने के लिए किस रंग का प्रयोग किया जाता है?
22. जेल से डीएनए टुकड़ों को निकालने की प्रक्रिया क्या कहलाती है?
23. प्लास्मिड में डीएनए प्रतिकृति प्रारंभ होने का स्थान क्या कहलाता है?
24. pBR322 प्लास्मिड में कितने प्रतिबंध स्थल होते हैं?
25. pBR322 में amp और tet क्या दर्शाते हैं?
26. वह प्रक्रिया जिससे किसी डीएनए खंड की अनेक प्रतिलिपियाँ बनती हैं, क्या कहलाती है?
27. प्लास्मिड किस प्रकार का डीएनए होता है?
28. सक्षम (competent) कोशिकाएँ किस प्रकार के आयनों से उपचारित की जाती हैं?
29. हीट शॉक के दौरान कोशिकाओं को लगभग कितने तापमान पर रखा जाता है?
30. सूक्ष्म अंतःक्षेपण (Microinjection) का प्रयोग किसमें किया जाता है?
31. जीन गन विधि मुख्यतः किसमें डीएनए को प्रवेश कराने के लिए प्रयुक्त होती है?
32. बायोलिस्टिक विधि में डीएनए किस धातु पर लेपित किया जाता है?
33. Insertional inactivation का अर्थ क्या है?
34. Insertional inactivation में नीले-सफेद उपनिवेशों की पहचान किस परीक्षण से होती है?
35. Blue-white screening में प्रयोग किया जाने वाला एंजाइम कौन-सा है?
36.वे जीवाणु जो पुनर्योगज डीएनए नहीं रखते, उन्हें क्या कहा जाता है?
37. पौधों में जीन स्थानांतरण के लिए कौन-सा बैक्टीरिया उपयोग किया जाता है?
38. Agrobacterium tumefaciens द्वारा निर्मित रोग का नाम क्या है?
39. Agrobacterium में कौन-सा प्लास्मिड जीन स्थानांतरण के लिए उपयोगी है?
40. Ti plasmid में “T-DNA” का कार्य क्या है?
41..जंतुओं में जीन स्थानांतरण के लिए प्रायः कौन-सा वायरस प्रयुक्त होता है?
42. डीएनए पृथक्करण के लिए जीवाणुओं की कोशिका भित्ति को तोड़ने के लिए क्या प्रयोग किया जाता है?
43. पौधों की कोशिकाओं की भित्ति को तोड़ने के लिए कौन-सा एंजाइम उपयोग किया जाता है?
44. कवक कोशिकाओं की भित्ति को तोड़ने के लिए कौन-सा एंजाइम प्रयोग होता है?
45. शुद्ध डीएनए को दृष्टिगोचर करने के लिए कौन-सा पदार्थ प्रयोग किया जाता है?
46. PCR का मुख्य कार्य क्या है?)
47. PCR में किस एंजाइम का प्रयोग किया जाता है?
48. Taq polymerase किस जीवाणु से प्राप्त किया जाता है?
49. PCR के तीन चरण कौन-से हैं?
50. PCR में DNA का तापीय पृथक्करण किस तापमान पर किया जाता है?
51. बायोरिएक्टर का उपयोग किसके लिए किया जाता है?
52. एक बायोरिएक्टर का सामान्य आयतन कितना होता है?
53. बायोरिएक्टर में बनने वाले उत्पाद को अलग करने की प्रक्रिया क्या कहलाती है?
54. डाउनस्ट्रीम प्रोसेसिंग में किस प्रकार की तकनीकें प्रयुक्त होती हैं?
Chapter 9 Biotechnology Principles and Processes Revision Questions


