मानव का उद्भव एवं विकास

1. Dryopithecus (ड्रायोपिथेकस)

  • लगभग 1.5 करोड़ (15 million ) वर्ष पहले (Miocene काल) रहते थे।
  • वानर जैसे प्राचीन जीव, चारों पैर पर चलते थे।
  • इनके शरीर पर बाल थे। गौरिल्ला तथा चिम्पेंजी से समानता रखते थे।
  • इनके जीवाश्म अफ्रीका की विक्टोरिया झील के पास से प्राप्त हुए है।
  • केवल फल व पौधे खाते थे।
  • माना जाता है कि मानव और आधुनिक बंदरों का सामान्य पूर्वज इन्हीं से विकसित हुआ। इनको प्रोकान्सल भी कहते है।

2. Ramapithecus (रामापिथेकस)

  • लगभग 1.4 करोड़ (14 मिलियन) से 80 लाख वर्ष पहले पाए गए।
  • सूखी घास और बीज खाने लगे थे।
  • इनके जीवाश्म भारत की शिवालिक पहाड़ियों से प्राप्त हुए है।
  • कुछ हद तक सीधे खड़े होकर चलने की क्षमता विकसित हुई।
  • पहले इन्हें मानव का प्रत्यक्ष पूर्वज माना गया, पर अब इन्हें आधुनिक ओरंगुटान से अधिक निकट माना जाता है।

3. Australopithecus (ऑस्ट्रालोपिथेकस)

  • लगभग 40 लाख से 20 लाख वर्ष पहले अफ्रीका में पाए गए।
  • “Southern Ape” भी कहा जाता है।
  • सीधे खड़े होकर दो पैरों पर चलने की स्पष्ट क्षमता थी।
  • ये 4 फीट लम्बे थे।
  • पत्थर के औजारों का प्राथमिक उपयोग करते थे।
  • ये फलाहारी थे।
  • मस्तिष्क आकार: 400–500 cc

4. Homo habilis (होमो हैबिलिस)

  • लगभग 25 लाख से 15 लाख वर्ष पहले
  • इन्हें “Handy man” कहा जाता है क्योंकि ये औजार बनाते और इस्तेमाल करते थे।
  • मस्तिष्क आकार: 650–800 cc
  • ये शाकाहारी थे।
Captivating underwater view of a vibrant coral, showcasing marine life beauty.

5. Homo erectus (होमो इरेक्टस)

  • लगभग 20 लाख से 40,000 वर्ष पहले
  • सीधे खड़े होकर लंबी दूरी चलने में सक्षम।
  • आग का उपयोग करना सीखा।
  • औजार अधिक उन्नत बनाए।
  • मस्तिष्क आकार: 900cc
  • उदाहरण: Peking Man, Java Man

6. Homo neanderthalensis (होमो निएंडरथल)

  • लगभग 1,00,000 से 40,000 वर्ष पहले यूरोप और एशिया में।
  • ठंडे मौसम में रहने के लिए अनुकूलित। ये पशुओं की खाल का उपयोग करते थे।
  • मृतकों को दफनाते थे (धार्मिक/आध्यात्मिक सोच की शुरुआत)।
  • मस्तिष्क आकार: 1400cc
  • आधुनिक मानव से काफ़ी मेल खाते थे पर भारी शरीर के कारण अलग थे।

7. Cro-Magnon (क्रो-मैग्नन मानव)

  • लगभग 40,000 से 10,000 वर्ष पहले यूरोप में।
  • ये ही असल में प्राचीन आधुनिक मानव (Early Homo sapiens) थे।
  • गुफा चित्रकला, औजार, आभूषण, शिकार में दक्ष।
  • मस्तिष्क आकार: 1350–1600 cc

8. Homo sapiens (होमो सेपियन्स – आधुनिक मानव)

  • लगभग 2 लाख वर्ष पहले अफ्रीका में उत्पन्न हुए।
  • “Wise Man” कहा जाता है।
  • जटिल भाषा, कला, संस्कृति और तकनीक विकसित की।
  • मस्तिष्क आकार: 1350 cc औसतन
  • वर्तमान समय में यही प्रजाति जीवित है।

Origin and Evolution of Human in Hindi

  1. रासायनिक विकास (Chemical Evolution)
  2. संश्लेषी सिद्धांत  (Synthetic Theory Of Evolution Hindi)
  3. 22 Major Branches of Botany You Must Know

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top