Question Set 6

  1. एक परागकोष में पालिया तथा लघुबीजाणुधानीयों की संख्या कितनी होती है?
  2. पराग कोष की भित्ति के विभिन्न स्तरों का नाम बताइए।
  3. पराग कोष की भित्ति द्वारा ढकी हुई वे कोशिकाएं क्या कहलाती है? जो लघु बीजाणु का निर्माण करती है।
  4. चतुष्फलकीय लघुबीजाणु चतुष्क किन में पाया जाता है?
  5. पराग पिंड या पोलो नियम किसे कहते हैं?
  6. परागकण में पाई जाने वाली कोशिकाओं का नाम बताइए?
  7. परागकण का बाहरी चोल किसका बना होता है?
  8. पोलन किट क्या है?
  9. परागकण के जनन छिद्र से पराग नलिका का बाहर निकलना क्या कहलाता है?
  10. पादपों में नर युग्मकोदभिद किसे कहते हैं?
  11. पादपों में मादा युग्मकोदभिद किसे कहते हैं?
  12. बीजांड बीजांड वृन्त से किस भाग द्वारा जुड़ा रहता है?
  13. भ्रूणकोष में पाई जाने वाली कोशिकाओं का नाम, उनकी संख्या तथा सुत्रता बताइए।
  14. यदि बीजांड वृंत, बीजांड द्वार तथा भ्रूण कोष एक सीधी रेखा में स्थित हो तो यह किस प्रकार का बीजांड होगा।
  15.  यदि बीजांड द्वार व भ्रूणकोष बीजांड वृंत के साथ 180 डिग्री का कोण बनाते हैं, तो यह किस प्रकार का बीजांड होगा।
  16. बीजांड कितने प्रकार के होते हैं? नाम बताइए।
  17. पराग कणों का निर्माण करने वाली बीजाणुजन उत्तक की कोशिकाएं क्या कहलाती है?
  18. टेपिटम के क्या कार्य है?
  19. कौनसे कुल के पादपों के परागकोष में केवल दो लघुबीजाणुधानीयाँ होती है?
  20. अण्ड समूच्चय का निर्माण किससे होता है? व इसका क्या कार्य है
  21. बिना निषेचन के ही बीजों का निर्माण होना क्या कहलाता है?
  22. अंत भूस्तारी द्वारा पादप का निर्माण किनमें होता है?
  23. किन्ही दो पादपों का नाम बताइए जिनमें पतियों द्वारा कायिक प्रवर्धन होता है?
  24. कौन-कौन से पादपों में स्तंभ कर्तन के द्वारा नए पादप उगाए जाते हैं?
  25. यदि भूमि के समीपस्थ शाखा के एक या एक से पर्वसन्धियों को भूमि में दबाकर नए पादप उगाए जाते हैं। तो यह प्रक्रिया क्या कहलाती है?

We will be happy to hear your thoughts

Leave a reply

Aliscience
Logo
Shopping cart