Question Set 3

1. रेसरपीन कौनसे पादप से प्राप्त होती है? 1
2. विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है? 1
3. जैव विविधता को बचाने के लिए पृथ्वी सम्मेलन कब और कहां हुआ? 1
4. किस वैज्ञानिक ने विश्व की जातीय विविधता में जातियों की संख्या 7 मिलियन बताई है? 1
5. जातीय क्षेत्र सम्बन्ध की ह्मबोल्ट द्वारा दी गई समीकरण क्या है? 1
6. Bacillus thuringinesis की Cry जीन से कौनसी प्रोटीन प्राप्त होती है जो Bt विष कहलाती है? 1
7. अनुषंगी डीएनए क्या होता है? 1
8. रीवेट पोपर परिकल्पना किसके द्वारा दी गई? 1
9. किस कार्य के लिए हरगोविंद खुराना को नोबल पुरस्कार प्राप्त हुआ? 1
10. मानव प्रोटीन अल्फा-1 एंटीट्रिप्सीन का उपयोग कौनसे रोग के निदान में होता है? 1
11. A) जब बहुत कम संख्या में जीवाणु या विषाणु हो उस समय जब रोग के लक्षण स्पष्ट दिखाई नहीं देते हो तब उनकी पहचान कैसे कर सकते हैं।
B) पारजीवी गाय ‘रोजी’ के दूध में कौनसी मानव प्रोटीन मिलती है? 1+1 = 2
12. आनुवंशिक रूपांतरित फसलों के उत्पादन की एक लाभ व हानि एक हानि बताइए। 2
13. A) भारत की वैश्विक जातीय विविधता कितने प्रतिशत है।
B) उष्ण कटिबंध वनों के फलाहारी पक्षी तथा स्तनधारियों के लिए समाश्रयण गुणांक है? 1+1 = 2
14. सहविलुप्तता और विदेशी जातियों का आक्रमण द्वारा जैव विविधता में कमी का एक-एक उदाहरण लिखिए। 1+1 = 2
15. A) छठे विलोपन की दर पूर्व होने वाले विलोपन की अपेक्षा कितने गुणा अधिक तीव्र आँकी गई है?
B) जैव विविधता के संरक्षण के लिए स्व स्थाने एव बाह्य स्थाने संरक्षण का दो-दो उदाहरण लिखिए। 1+1 = 2
16. A) किसी क्षेत्र की उसकी जाति समृद्धि के साथ सम्बन्ध को ग्राफ के द्वारा दर्शाएं।
B) अक्षांशीय प्रवणता क्या है उदाहरण सहित व्याख्या करे। 1+ 2 = 3
17. जैव विविधता की हानि होने से पड़ने वाले कोई तीन प्रभाव लिखिए। 3
18. प्राक इंसुलिन क्या है? सर्वप्रथम मानव निर्मित इंसुलिन किसके द्वारा बनाई गई। 2+1 = 3

19. निम्नलिखित का उपयोग बताएं 3
A) अनुप्रवाह संसाधन B) इथीडियम ब्रोमाइड C) वरणयोग्य चिन्हक
20. A) pBR³²² का नामांकित चित्र बनाएं।
B) टी डीएनए किसे कहते है?
C) बीटा ग्लैकटोसाइडेज जीन का पुनर्योगज तकनीक में क्या उपयोग है? 1+1+2 = 4
21.DNA प्रतिकृती के सन्दर्भ में निम्न का उत्तर दीजिए – 4
A) DNA का वह स्थान जहां से प्रतिकृती की प्रक्रिया प्रारंभ होती है।
B) वह रज्जुक जिस पर सतत डीएनए बनता है।
C) नए डीएनए के निर्माण में बहुलकीकरण करने वाला एंजाइम।
D) युकेरियोटिक कोशिका में यह प्रक्रिया संपन्न होने वाला स्थान।

We will be happy to hear your thoughts

Leave a reply

Aliscience
Logo
Shopping cart