p – ब्लॉक तत्व

p – ब्लॉक तत्व (p-block elements)

तत्वों के वर्गीकरण की आधुनिक आवर्त सारणी (Modern Periodic table) में 13 से 18 वर्गों में रखे गये तत्वों को p-ब्लांक तत्व (p-block elements) कहते हैं। क्योंकि इन वर्गों के प्रत्येक तत्व के कक्षक का अंतिम इलेक्ट्रॉन p- उपकोश में भरा जाता है।

 

सामान्य जानकारी (General information)

  1. प्रत्येक तत्व में प्रवेश करने वाला अंतिम इलेक्ट्रॉन p- उपकोश में जाता है।
  2. इनका बाह्यतम कोश का सामान्य इलेक्ट्रॉनिक विन्यास ns2,np1-6 होता है।
  3. हीलियम (2He) में अंतिम इलेक्ट्रॉन 1s उपकोश में जाता है। फिर भी इसे p-ब्लाक तत्वों के साथ 18 वें वर्ग में रखा गया है।
  4. p- ब्लॉक के तत्वों में धातु, अधातु तथा उपधातु (Metals, non-metals and metalloids) तीनों ही प्रकार के तत्व पाये जाते हैं।
  5. p ब्लॉक के तत्वों में अधातु तत्वों की संख्या अधिक है।

 

आवर्त सारणी (Periodic table) के p – खण्ड में कुल छः वर्ग (groups) एवं 30 तत्व (Elements) He सहित 31 है। जो निम्न प्रकार हैं-

धातु (Metals)

  1. एल्यूमीनियम Aluminium (Al),
  2. गैलियम Gallium (Ga)
  3. इण्डीयम Indium (In)
  4. थैलियम Thallium (Tl)
  5. टिन Tin (Sn)
  6. लेड Lead (Pd)
  7. बिस्मिथ Bismuth (Bi)

 

अधातु (Non-metals)

  1. कार्बन Carbon (C)
  2. नाइट्रोजन Nitrogen (N) – नाइट्रोजन  के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहाँ click करे
  3. ऑक्सीजन Oxygen (O)
  4. फॉस्फोरस Phosphorus (P)
  5. सल्फर Sulphur(S)
  6. सेलेनियम Selenium (Se)

 

हैलोजन (Halogens)

  1. फ्लोरीन Fluorine (F)
  2. क्लोरीन Chlorine (Cl)
  3. ब्रोमीन Bromine (Br)

उपधातु (Metalloids)

  1. बोरॉन Boron (B) – बोरॉन के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहाँ click करे
  2. सिलिकॉन Silicon (Si)
  3. जर्मेनियम Germanium (Ge)
  4. आर्सेनिक Arsenic (As)
  5. एंटीमनी Antimony (Sb)
  6. टेल्यूरियम Tellurium (Te)
  7. पॉलोनियम Polonium (Po)
  8. एस्टाटिन Astatine (At)

 

अक्रीय गैसे (Noble Gases)

  1. हीलियम Helium (He)
  2. नियॉन Neon (Ne)
  3. आर्गन Argon (Ar)
  4. क्रीप्टोन Krypton (Kr)
  5. जेनोन Xenon (Xe)
  6. रेडोन Radon (Rn)

 

p – ब्लॉक तत्वों का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास (Electronic configuration of p-block elements)

जैसा की ऊपर बताया जा चूका है कि इनके बाहरी कोश का सामान्य इलेक्ट्रॉनिक विन्यास ns2,np1-6 होता है। अतः अलग-अलग वर्गों का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास ns2 निम्न प्रकार होगा-

  • वर्ग (Group)  13  ns2 np1
  • वर्ग (Group) 14  ns2 np2
  • वर्ग (Group) 15 ns2 np3
  • वर्ग (Group) 16  ns2 np4
  • वर्ग (Group) 17  ns 2 np5
  • वर्ग (Group) 18  ns2 np6

 

p – ब्लॉक तत्वों की समूह ऑक्सीकरण अवस्था (Group oxidation phase of p- block elements)

आधुनिक आवर्त सारणी (Modern Periodic table) में बाएँ से दाएँ जाने पर ऑक्सीकरण अवस्थाएँ बढ़ती है। अतः वर्गों की ऑक्सीकरण अवस्थाएँ

  • वर्ग (Group)  13  +3
  • वर्ग (Group) 14   +4
  • वर्ग (Group) 15   +5
  • वर्ग (Group) 16   +6
  • वर्ग (Group) 17   +7
  • वर्ग (Group) 18  +8

 

p – ब्लॉक तत्वों की ऑक्सीकरण अवस्थाओं में भिन्नता भी पायी जाती है। अतः से निम्न ऑक्सीकरण अवस्थाएँ भी दर्शाते है-

  • वर्ग (Group)  13  +1
  • वर्ग (Group) 14   +2, -4
  • वर्ग (Group) 15   +3, -3
  • वर्ग (Group) 16   +4, +2, -2
  • वर्ग (Group) 17   +5, +3, +1, -1
  • वर्ग (Group) 18  +6, +4, +2

 

 

धातुओं का निष्कर्षण


If you like this post then tell us by comment and share this post on Facebook and Whtsapp.

visit – aliseotools.com/blog

4 Comments
Show all Most Helpful Highest Rating Lowest Rating Add your review

Leave a reply

Aliscience
Logo
Shopping cart