परमाणवीय त्रिज्या / परमाणु त्रिज्या

Atomic Radius in Hindi, परमाणु त्रिज्या

परमाणवीय त्रिज्या / परमाणु त्रिज्या (Atomic Radius)

किसी परमाणु के नाभिक (Nucleus) के केन्द्र से बाह्यतम कोश (Outermost orbit)  तक की दूरी उस परमाणु की त्रिज्या कहलाती है। परमाणु की त्रिज्या तक कि इलेक्ट्राॅन फैला हुआ है। परमाणु त्रिज्या को पिकोमीटर (pm) में मापा जाता है।

1pm = 1×10−12 m

परमाणु त्रिज्या निम्न प्रकार की होती है-

आयनिक त्रिज्या (Ionic radius)

जब उदासीन परमाणु एक या एक से अधिक इलेक्ट्राॅन त्यागता है तो उस पर उतना ही धन आवेश उत्पन्न हो जाता है, इसे धनायन कहते हैं। इसी प्रकार जब कोई उदासीन परमाणु एक या एक से अधिक इलेक्ट्राॅन ग्रहण करता है तो उस पर उतना ही ऋण आवेश उत्पन्न हो जाता है, इसे ऋणायन कहते हैं।

किसी आयन के नाभिक से बाह्यतम कोश तक की दूरी उस आयन की आयनिक त्रिज्या कहलाती है। यह दो प्रकार की होती है-

धनायनिक त्रिज्या (Cationic Radius)

जब कोई उदासीन परमाणु या तत्व इलेक्ट्राॅन त्यागता है तो वह धनावेशित आयन में परिवर्तित हो जाता है। उस धनायन के नाभिक से बाह्यतम कोश तक की दूरी  उसकी धनायनिक त्रिज्या कहलाती है।

एक धनायन अपने संगत उदासीन परमाणु से आकार में छोटा होता है,  क्योंकी धनायन में उदासीन परमाणु से एक कोश कम होता है व इलेक्ट्राॅन त्यागने के बाद उदासीन परमाणु के मुकाबले इलेक्ट्राॅनों की संख्या प्रोटाॅनों के मुकाबले घट जाती है जिससे प्रभावी नाभिकीय आवेश बढ़ जाता है।

atomic radius in hindi

ऋणायनिक त्रिज्या (Anionic Radius)

उदासीन तत्व या परमाणु इलेक्ट्राॅन ग्रहण करता है तो वह ऋणावेशित आयन में परिवर्तित हो जाता है।

उस ऋणायन के नाभिक से बाह्यतम कोश तक की दूरी उसकी ऋणायनिक त्रिज्या त्रिज्या कहलाती है।

एक ऋणायन अपने संगत उदासीन परमाणु से आकार में बड़ा होता है क्योंकि इलेक्ट्राॅन ग्रहण करने के बाद उदासीन परमाणु के मुकाबले इलेक्ट्राॅनों की संख्या प्रोटाॅनों के मुकाबले बढ़ जाती है जिससे प्रभावी नाभिकीय आवेश घट जाता है।

सहसंयोजक त्रिज्या (Single Bond Covalent Radius, SBCR)

किसी एकल सहसंयोजक बंध द्वारा जुड़े दो समनाभिकीय परमाणु अणु के दोनों नाभिकों के बीच की दूरी का आधा मान, सहसंयोजक त्रिज्या कहलाती है।

covelent radius in hindi

 dA–A = rA + rA = 2rA

किसी विषमनाभिकीय द्विपरमाणु अणु में यदि दोनों परमाणुओं की विद्युत ऋणता लगभग समान है तो अणु की बंध लम्बाई निम्न प्रकार होगी।

dA–B = rA + rB

 

यदि विषमनाभिकीय द्वि-परमाणुक अणु A-B में परमाणु A व परमाणु B की विद्युत ऋणताओं में अपेक्षाकृत अधिक अन्तर है तो वास्तविक बंध लम्बाई घट जाती है।

शुमाकर व स्टीवेन्सन के अनुसार बंध लम्बाई में यह कमी उन परमाणुओं का विद्युत ऋणताओं के अन्तर पर निम्न प्रकार निर्भर करती है –

dA–B = rA + rB – 0.09 (XA –XB)

 

यहाँ XA व XB क्रमशः उच्च विद्युत ऋणी तत्व A तथा कम विद्युत ऋणी तत्व B की विद्युत ऋणता है।

वान्डर वाल्स त्रिज्या (Van Der Waals radius)

किसी अणु के परमाणु एक-दूसरे के निकट आने पर एक दुर्बल आकर्षण बल अनुभव करते हैं, जिससे वे एक-दूसरे के निकटस्थ आ जाते है।

vanderwaals radius in Hindi

अतः ठोस अवस्था में किसी तत्व की उसके दो निकटस्थ परमाणुओं के नाभिकों के बीच की दूरी के आधे को उस तत्व की वान्डरवॉल त्रिज्या कहते हैं।

 

उत्कृष्ट गैसों की परमाणवीय त्रिज्याएँ वान्डर वाल्स त्रिज्या के रूप में ही ज्ञात की जाती हैं। अतः अपने आवर्त में पहले आने वाली हैलोजन के मुकाबले इन उत्कृष्ट गैसों की वान्डर वाल्स त्रिज्याएँ बड़ी होती है।

परमाणु त्रिज्या की आवर्तिता (Periodicity In Atomic Radius )

एक आवर्त में बायें से दाएँ जाने पर कोश की संख्या समान रहती है, तथा परमाणु क्रमांक में इकाई वृद्धि होती हैं। अतः  इलेक्ट्राॅन नाभिक की ओर अधिक आकर्षण बल अनुभव करता और प्रभावी नाभिकीय आवेश (Effective nuclear charge) बढ़ता है। इस कारण आवर्त में बाँये से दाँये जाने पर परमाणु त्रिज्या घटती है।

 

एक वर्ग में उपर से नीचे जाने पर परमाणवीय त्रिज्याएँ बढ़ती है, क्योंकि एक वर्ग में ऊपर से नीचे जाने पर कोशों की संख्या बढ़ती हैं, जिससे बाह्यतम कोश के इलेक्ट्राॅन पर नाभिक का आकर्षण बल दूरी बढ़ने से कम हो जाता है और प्रभावी नाभिकीय आवेश (Effective nuclear charge) घटता है।

 

Keywords

  1. परमाणु त्रिज्या किसमें मापी जाती है?
  2. परमाणु त्रिज्या को मापा जाता है?
  3. Atomic Radius in Hindi
  4. परमाणु त्रिज्या को मापने की इकाई क्या है?
  5. परमाणु त्रिज्या सूत्र?
  6. Vander Waal’s Redius
  7. परमाणु त्रिज्या कितने प्रकार के होते हैं?
  8. सहसंयोजक त्रिज्या किसे कहते हैं?
  9. परमाणु की त्रिज्या कितनी होती है?

इन्हें भी पढ़े

बाहरी कड़ियाँ

https://www.aliseotools.com/link-analyzer-tool

https://www.aliseotools.com/keyword-density-checker

Atomic Radius in Hindi

We will be happy to hear your thoughts

Leave a reply

Aliscience
Logo
Shopping cart